बामनवास में अवैध बजरी परिवहन पर चला पुलिस का डंडा, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के सुपरविजन में बौंली थाना पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन कर रहे 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए. बौंली थाना क्षेत्र में मिल रही अवैध बजरी परिवहन की शिकायतों के बाद बौंली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के सुपरविजन में बौंली थाना पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन कर रहे 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए. पुलिस ने बौंली के सोतोली व जस्टाना रोड पर छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन कर रहे 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए. एसएचओ श्रीकिशन मीना के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान कई ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक भाग निकले. एसे में महज 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए जा सके. कार्रवाई को लेकर बौंली थाना पर एमएडीआर के तहत अज्ञात वाहन मालिकों के विरूद्ध मामला भी दर्ज किया गया है. एसएचओ श्रीकिशन मीना ने बताया कि अचानक हुई कार्रवाई की भनक लगते ही बजरी चालकों में हड़कंप मच गया और कई बजरी चालक खेतों के रास्ते इधर-उधर भागते नजर आए. इस दौरान पुलिस ने 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाना परिसर में...